आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट व गोलीबारी, तीन घायल

मारपीट में दोनों पक्ष से विजय यादव, बलराम यादव एवं अमन कुमार घायल हो गये

By BIRENDRA KUMAR SING | November 5, 2025 8:08 PM

– पुलिस ने घटना स्थल से 3 खोखा व 1 जिंदा कारतूस बरामद

– पुलिस ने दो महिला सहित पांच लोगों को किया गिरप्तार

मुंगेर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी मोहली गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव व गोलीबारी हुई. जिसमें तीन लोग घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से 3 खोखा व 1 जिंदा कारतूस बरामद किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि बड़ी मोहली गांव निवासी हिमांशु कुमार एवं अमन कुमार के बीच आपसी विवाद में जमकर मारपीट व पथराव की घटना हुई. जिसके बाद दोनों ओर से जमकर गोलीबारी की गयी. मारपीट में दोनों पक्ष से विजय यादव, बलराम यादव एवं अमन कुमार घायल हो गये. घायल बलराम यादव ने बताया कि हम दूध बेच कर घर आ रहे थे तो अमन व अन्य गोलीबारी करते हुए मुझे घेर लिया और पिस्तौल की बट से मारकर मेरा सर फोड़ दिया. मेरे भाई के साथ भी मारपीट किया.

दो महिला सहित पांच गिरफ्तार

एडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने घटना की सूचना पर पुलिस बड़ी मोहली गांव पहुंची. जहां से तीन खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि इस मारपीट का किसी भी प्रकार से राजनीतिक सरोकार नहीं है. आपसी विवाद में मारपीट हुई थी. स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. दोनों ओर से मिली लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने दो महिला सहित विजय यादव, बलराम यादव, अमन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है