Munger मई महीने में जमालपुर से होकर गुजरने वाली फरक्का एक्सप्रेस चलेगी डायवर्टेड रूट से

नॉर्दर्न रेलवे में इंटरलॉकिंग वर्क को देखते हुए जमालपुर होकर गुजरने वाली फरक्का एक्सप्रेस अगले मई महीने में 9 दिनों तक डायवर्टेड रूट से चलेगी.

By AMIT KR SINHA | April 28, 2026 12:47 PM

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट Munger News :

नॉर्दर्न रेलवे में इंटरलॉकिंग वर्क को देखते हुए जमालपुर होकर गुजरने वाली फरक्का एक्सप्रेस अगले मई महीने में 9 दिनों तक डायवर्टेड रूट से चलेगी अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि बालूरघाट से बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 12 13 15 17 19 20 22 24 और 26 मई को और बठिंडा से बालूरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस आगामी 14 15 17 19 21 22 24 और 26 में को अपने निर्धारित रूट जाफराबाद शाहगंज अयोध्या कैंट और लखनऊ के बजाय डायवर्टेड रूट जाफराबाद सुल्तानगंज लखनऊ के रास्ते चलेगी इस क्रम में यह ट्रेन जौनपुर शाहगंज मालीपुर अकबरपुर गोसाईगंज अयोध्या धाम अयोध्या कैंट सोहावल रुदौली दरियाबाद और बाराबंकी स्टेशनों की यात्रा नहीं करेगी इसलिए उन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी