[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति गठन की प्रक्रिया पुन: प्रारंभ

नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति गठन की प्रक्रिया पुन: प्रारंभ

0
नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति गठन की प्रक्रिया पुन: प्रारंभ

राज्य सरकार का नया आदेश जारी, मई अंत तक चुनाव कराने का निर्देश

मुंगेर

नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर नया आदेश जारी किया है. विभागीय निर्देश के अनुसार अब लंबित पड़ी चुनाव प्रक्रिया को पुनः शुरू करते हुए मई माह के अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. जिसे लेकर मुंगेर नगर निगम सहित जिले के छह निकायों में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गयी है.

पहले स्थगित हुई थी प्रक्रिया, अब नए सिरे से होगा चुनाव

विभाग पत्र के मुताबिक पूर्व में 2 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के आलोक में नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक निर्धारित की गई थी. हालांकि, बाद में 15 अप्रैल 2026 को जारी एक अन्य आदेश के जरिए अपरिहार्य कारणों से इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था. इससे कई नगर निकायों में समिति का गठन अधूरा रह गया था. सरकार ने अब स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का गठन नहीं हो सका है, वहां पुनः चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाए. नए आदेश के अनुसार 25 मई से 31 मई 2026 के बीच सभी संबंधित नगर निकायों में चुनाव संपन्न कराने को कहा गया है.

स्थानीय प्रशासन को सौंपी गयी जिम्मेदारी

इस संबंध में सभी जिला पदाधिकारियों, नगर आयुक्तों एवं कार्यपालक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाए.

जिले के छह निकायों में होना है चुनाव

विदित हो कि जिले में छह निकाय है. जिसमें नगर निगम मुंगेर, नगर परिषद जमालपुर, नगर परिषद हवेली खड़गपुर, नगर पंचायत असरगंज, तारापुर एवं संग्रामपुर शामिल है. जहां सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज ने तिथि, स्थल का चयन करते हुए चुनाव पदाधिकारी एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी थी. लेकिन मुख्यालय के निर्देश पर चुनाव को स्थगित कर दिया गया था. एक बार पुन: जिला प्रशासन इस चुनाव को लेकर तिथि व स्थल, चुनाव पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी करने में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel