[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया महद्दीपुर सतखुट्टी के व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत

महद्दीपुर सतखुट्टी के व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत

0
महद्दीपुर सतखुट्टी के व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत

गोगरी. पसराहा थाना क्षेत्र के कटिहार-बरौनी रेलखंड पश्चिमी केबिन पोल संख्या 93/13 के समीप ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना मंगलवार सुबह की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान महद्दीपुर सतखुट्टी निवासी 60 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह के रूप में की गयी. मृतक के पुत्र दिलखुश कुमार ने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति कई दिनों से खराब चल रही थी. वह सोमवार की शाम से ही घर से गायब थे. आशंका जतायी जा रही है कि पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक क्षत-विक्षत शव देखा. इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी. शव को देखने के लिए ग्रामीण पहुंचे. लोगों ने आशंका जाहिर कर परिजन को सूचना दी. परिजनों ने शव की पहचान की. घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. परिजन का रो रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel