[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शिवहर शिवहर: 25 घंटे बाद बागमती नदी से मिला साहिल का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शिवहर: 25 घंटे बाद बागमती नदी से मिला साहिल का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0
शिवहर: 25 घंटे बाद बागमती नदी से मिला साहिल का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
खुरपट्टी बागमती घाट पर मौजूद प्रशासन और ग्रामीण.

तरियानी (शिवहर) से मधुरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: तरियानी प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी 18 वर्षीय साहिल कुमार का शव मंगलवार को खुरपट्टी बागमती नदी से बरामद किया गया. करीब 25 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला.

दोस्तों के साथ नहाने गया था साहिल

मृतक साहिल कुमार, स्व. राजीव कुमार सिंह उर्फ बैजू सिंह का पुत्र था. बताया गया कि सोमवार को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बेलसंड थाना क्षेत्र के खुरपट्टी घाट पर नहाने गया था.

देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए. इसी बीच स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि एक युवक नदी में डूब गया है.

25 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव

सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया. मंगलवार को लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद साहिल का शव नदी से बरामद कर लिया गया.

शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के भाई गुलशन कुमार ने घटना को साधारण डूबने की घटना मानने से इनकार किया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि साहिल के साथ गए दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी और उसका मोबाइल व मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

विधायक अमित रानू पहुंचे, निष्पक्ष जांच का भरोसा

घटना की जानकारी मिलने पर बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित रानू भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.

विधायक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा और हर पहलू से जांच की जाएगी.

वहीं थानाध्यक्ष जंगू राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों के आवेदन और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel