सदर अस्पताल मुंगेर के दिव्यांग बोर्ड में 40 लोगों ने करायी जांच, एक सप्ताह में मिलेगा यूडीआइडी कार्ड

Disability Camp: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड में गुरुवार को 40 दिव्यांगों ने अपनी दिव्यांगता की जांच करायी. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने हड्डी, मानसिक, कान और नेत्र संबंधी मामलों की जांच की.

By AMIT KR SINHA | June 25, 2026 10:54 AM

मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट

Disability Camp: मुंगेर सदर अस्पताल में गुरुवार को सिविल सर्जन की अध्यक्षता में दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया गया. इस दौरान हड्डी, मानसिक रोग, कान और नेत्र संबंधी दिव्यांगता की जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही. शिविर में कुल 40 दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण कराया और जांच प्रक्रिया में भाग लिया.

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने की जांच

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि दिव्यांग बोर्ड में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ निरंजन, फिजिशियन डॉ रमन, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ रेयान तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ किष्टो ने विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं की जांच की. विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों की स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की.

Disability Camp: एक सप्ताह के भीतर मिलेगा यूडीआइडी कार्ड

सिविल सर्जन ने बताया कि दिव्यांग बोर्ड की जांच रिपोर्ट के आधार पर पंजीकृत दिव्यांगों को एक सप्ताह के भीतर यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा. यह कार्ड विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में सहायक होगा.

हर गुरुवार को लगता है दिव्यांग बोर्ड

उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप से दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया जाता है. इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम दिव्यांगता का परीक्षण करती है और आवश्यक प्रमाणन प्रक्रिया पूरी करती है.

पंजीकरण के लिए दिव्यांग कार्यालय में करनी होगी प्रक्रिया

दिव्यांगता जांच कराने के इच्छुक लोग सदर अस्पताल स्थित दिव्यांग कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं. इसके बाद निर्धारित तिथि पर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों के समक्ष जांच के लिए बुलाया जाता है.

दिव्यांग बोर्ड के आयोजन के दौरान दिव्यांग कार्यालय के कर्मी शैलेश कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने पंजीकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र