राजद प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में उमड़ी भीड़
राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता के नामांकन जुलूस में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेता और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी
By Prabhat Khabar News Desk |
April 23, 2024 11:39 PM
प्रतिनिधि, मुंगेर. राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता के नामांकन जुलूस में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेता और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. बड़ी संख्या में बाइक से युवा नामांकन जुलूस के आगे-आगे चल रहे थे. सफियासराय नौलक्खा से उनका नामांकन जुलूस निकला. जुलूस के आगे-आगे हरा गमछा लगा कर बाइक का जत्था चल रहा था. एक बाइक पर पीछे बैठा युवक बड़ा सा राजद का चुनाव चिह्न लालटेन सिर पर रखे हुए था. जबकि उसके पीछे खुली जीप पर प्रत्याशी पति अशोक महतो व अन्य राजद नेता सवार थे. जो लोगों का हाथ जोड़ कर अभिवादन कर रहे थे. उनके पीछे वाहनों का काफिला चल रहा था. जिसमें एक वाहन पर खुद प्रत्याशी कुमारी अनिता थी जो हाथ जोड़ कर लोगों से आशीर्वाद मांग रही थी. जुलूस में शामिल समर्थक लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, कुमारी अनिता के पक्ष में नारे लगा रहे थे.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:27 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 1:20 PM
July 6, 2026 11:44 AM
July 6, 2026 10:23 AM
July 6, 2026 8:49 AM
July 5, 2026 2:23 PM
July 5, 2026 1:21 PM
July 5, 2026 11:02 AM
July 5, 2026 9:08 AM
