MUNGER : गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर भागवत गैस एजेंसी में हंगामा

मुंगेर के कोड़ा मैदान स्थित भागवत गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया.

By AMIT KR SINHA | May 7, 2026 12:24 PM

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट :

मुंगेर के कोड़ा मैदान स्थित भागवत गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया. उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन नंबर लगाने और पुर्जा कटाने के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि कई दिनों से एजेंसी का चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिर्फ इंतजार करने को कहा जा रहा है. उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यालय के कर्मचारी गैस सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं. स्थिति बिगड़ने पर एजेंसी परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द गैस वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है.