सीआइएसएफ जवान के घर से चोरों ने 20 लाख रुपये का जेवरात व नकदी उड़ाया

सीआइएसएफ जवान के घर से चोरों ने 20 लाख रुपये का जेवरात व नकदी उड़ाया

By ANAND KUMAR | June 15, 2026 7:28 PM

चोरों ने बंद घर के खिड़की को तोड़कर किया प्रवेश हवेली खड़गपुर . खड़गपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मंझगांय गांव में रविवार की देर रात चोरों ने सीआइएसएफ जवान के बंद कमरे को निशाना बनाते हुए लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण व 43 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार बड़ी मंझगांय गांव निवासी सत्तन यादव के घर में देर रात चोरों ने खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और घर में रखे आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गया. सोमवार की सुबह जब परिजनों ने कमरे में सामान बिखरा हुआ देखा तो चोरी की घटना का पता चला. पीड़ित परिवार के सदस्य सीआईएसएफ जवान साकेत कुमार ने बताया कि अलमीरा में रखे उनकी पत्नी के लगभग 120 ग्राम सोना, 440 ग्राम चांदी के आभूषण व 43 हजार रुपये नकद की चोरों ने चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि वह हाल ही में छुट्टी पर घर आया था और दो दिन पूर्व अपने ससुराल जमुई गया हुआ था. घटना की सूचना मिलने के बाद घर पहुंचे. चोरों ने मकान के दो कमरों की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी वाले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गयी. इधर पीड़ित परिवार द्वारा गंगटा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.