नाले में गिरकर बाइक सवार युवक घायल

नाले में गिरकर बाइक सवार युवक घायल

By AMIT JHA | June 11, 2026 8:38 PM

जमालपुर. जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर रेलवे कॉलोनी से वलीपुर जाने के लिए बड़े नाले पर लगे स्लैब को रेलवे ने हटा दिया है, जबकि स्लैब की जगह अब केवल लकड़ी का फट्टा रखकर लोग इसका उपयोग आने-जाने के लिए कर रहे हैं. गुरुवार को लकड़ी के ऊपर से बाइक लेकर कॉलोनी से बालीपुर जाने के क्रम में एक युवक नाले में गिरकर घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया. बताया गया कि ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के छोटी आशिकपुर निवासी 26 वर्षीय आनंद कुमार अपने मोटरसाइकिल के साथ लकड़ी के इस फट्टे को क्रॉस करने के प्रयास में मोटरसाइकिल समेत नाले में गिर पड़ा, जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद आसपास के लोग द्वारा उसे नाले से निकालकर इलाज के लिये जमालपुर पीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया गया. लोगों ने बताया कि रेल प्रशासन ने बाहरी लोगों के रामपुर रेलवे कॉलोनी में प्रवेश पर रोक लगाने के उद्देश्य से नाले पर लगे स्लैब को हटा दिया है, परंतु कुछ लोग आने-जाने के लिए वहां लकड़ी का फट्टा लगाकर इस्तेमाल कर रहे हैं. जिसके कारण यह दुर्घटना हुयी, क्योंकि युवक लकड़ी के फट्टे से बाइक को लेकर जा रहा था.