[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी

0
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी

हवेली खड़गपुर. गंगटा-संग्रामपुर मुख्य मार्ग में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, खड़गपुर में भर्ती कराया. यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पूर्वी पंचायत के फसियाबाद गांव निवासी कपिलदेव मंडल का पुत्र आकाश कुमार बाइक से संग्रामपुर की ओर से गंगटा आ रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. वहीं बाइक सवार युवक आकाश कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. तब स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया. डॉ अनुज कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया. डॉ अनुज ने बताया कि युवक के सर में गंभीर चोटें लगी है. जबकि उसका बायां हाथ भी टूट गया है. इधर, गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया धक्का मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel