[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी सभी तरह की पंजियों को अपडेट रखें : बीडीओ

सभी तरह की पंजियों को अपडेट रखें : बीडीओ

0
सभी तरह की पंजियों को अपडेट रखें : बीडीओ

प्रतिनिधि, खूंटी.

प्रखंड कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को बीडीओ ज्योति कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई. जिसमें बीडीओ ने झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण रांची और जिला शिक्षा अधीक्षक खूंटी के निर्देशों की समीक्षा की. उन्होंने प्रखंड के अंतर्गत सभी मध्याह्न भोजन संचालित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशों का अनुपालन करने को कहा. सभी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सभी तरह की पंजियों को अद्यतन स्थिति में रखें. प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में सभी बच्चों का नियमित मेडिकल जांच, सर्वांगीण विकास के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा मध्याह्न भोजन प्रतिदिन मेनू के अनुसार स्वच्छ व साफ सुथरे तरीके से देना सुनिश्चित करें. मध्याह्न भोजन संचालित सभी विद्यालयों में हैंडवाश, ब्लीचिंग पाउडर रखना सुनिश्चित करें. प्रखंड अंतर्गत सभी मध्याह्न भोजन संचालित विद्यालयों के लिए 550 क्विंटल चावल का आवंटन प्राप्त हो गया है. जिसका विद्यालय स्तर पर वितरण किया जा रहा है. रसोइया सह सहायिकाओं का 18 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल पर जाने के कारण सभी एमडीएम संचालित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को वैकल्पिक व्यवस्था कर एमडीएम का संचालन करने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी परिस्थिति में मध्याह्न भोजन बाधित न होने दें. बीडीओ ने सभी स्कूलों में प्लास्टिक से निर्मित किसी भी प्रकार के सामान का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी खूंटी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी खूंटी, सहायक गोदाम प्रबंधक खूंटी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार राम, प्रखंड साधन सेवी विजय कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रखंड स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठकB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel