[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करना ही प्राथमिकता: विधायक

क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करना ही प्राथमिकता: विधायक

0
क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करना ही प्राथमिकता: विधायक

पौआखाली बिहार विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को ठाकुरगंज के जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सदन का ध्यान आकर्षित किया. विधायक ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से नव सृजित नगर पंचायत पौआखाली में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदलने की प्रगति पर सवाल पूछा है. विधायक ने सदन में कहा कि क्या पौआखाली के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शहरी मानक के अनुरूप अपग्रेड करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. उन्होंने क्षेत्र की बढ़ती आबादी और नगर पंचायत बनने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया है. विधायक के सवाल का उत्तर देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने स्थिति स्पष्ट की है, मंत्री ने सदन को जानकारी दी है कि राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार पटना की 40वीं शासी निकाय समिति ने पौआखाली अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में क्रियाशील करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. राज्य स्तर से इस प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार को भेजा जा रहा है. जैसे ही अनुुमित मिलेगी स्वास्थ्य केंद्र पूर्णतः शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में क्रियाशील हो जाएगा. क्षेत्र की जनता को मिलेगा लाभ पौआखाली के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील होने से नागरिकों को कई बड़े फायदे मिलेंगे. बेहतर संसाधन के साथ दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता बढ़ेगी. यहां डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या में इजाफा होगा. 24×7 सुविधा भी प्राप्त होगी. नगर पंचायत सहित एक बड़ी आबादी को इलाज के लिए ठाकुरगंज और किशनगंज की दूरी तय नहीं करनी होगी. विधायक ने कहा है कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है. उनके पिछले कार्यकाल में ही उनके द्वारा इस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पुराने जर्जर भवन के बगल में पहली बार नए भवन का निर्माण कराया गया था. वे चाहते हैं कि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें इसके लिए वे निरंतर रूप से प्रयासरत रहते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel