ऑपरेशन मुस्कान के तहत 96 लोगों को वापस मिले खोये मोबाइल

ऑपरेशन मुस्कान के तहत मुंगेर पुलिस की ओर से 96 लोगों को उनके खोये हुए मोबाइल लौटाये गये

By BIRENDRA KUMAR SING | January 24, 2026 5:51 PM

मुंगेर.

ऑपरेशन मुस्कान के तहत मुंगेर पुलिस की ओर से 96 लोगों को उनके खोये हुए मोबाइल लौटाये गये. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सैयद इमरान मसूद ने अपने हाथों से खोया हुआ मोबाइल उसके वास्तविक धारक को लौटाया. खोया मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी. बताया जाता है पुलिस कार्यालय में शनिवार को ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां पर विभिन्न थाने से बरामद मोबाइल वास्तविक मोबाइल धारक को पुलिस अधीक्षक ने लौटाया. कुल 96 की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी जा रही है. मोबाइल मिलने पर अन्नु कुमारी, ऋषिराज कुमार, काजल कुमारी ने बताया कि आज के दौर में मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह इंसान की रोजमर्रा की ज़िंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है.

कहते हैं पुलिस अधीक्षक

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बिहार सरकार की यह पहल लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम कर रही है. उन्होंने आम जनता से अपील की कि जैसे ही किसी का मोबाइल खो जाय या चोरी हो, तुरंत संबंधित थाना में सूचना दें और सीइआइआर पोर्टल पर उसकी एंट्री जरूर कराएं. ताकि पुलिस समय पर कार्रवाई कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है