[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी किराना दुकान की आड़ में चल रहा था नशा का कारोबार! पुलिस की छापेमारी में 4 किलो से अधिक गांजा के साथ एक गिरफ्तार

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था नशा का कारोबार! पुलिस की छापेमारी में 4 किलो से अधिक गांजा के साथ एक गिरफ्तार

0
किराना दुकान की आड़ में चल रहा था नशा का कारोबार! पुलिस की छापेमारी में 4 किलो से अधिक गांजा के साथ एक गिरफ्तार
बासोपट्टी थाना पर पुलिस हिरासत में आरोपी

मधुबनी जिले के बासोपट्टी से रौशन ठाकुर की रिपोर्ट

Madhubani Police Raid: देर रात मिली एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस सीधे एक घर की छत पर पहुंची. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद दो लोग भागने लगे. एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, लेकिन दूसरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इसके बाद घर की तलाशी में जो मिला, उसने पुलिस को भी चौंका दिया.

मामला मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड गांव का है. पुलिस ने एक आवासीय घर में छापेमारी कर 4 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद किया है. मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि 30 जून की रात सूचना मिली थी कि बुंदेलखंड गांव निवासी कन्हैया सहनी और उसके पिता धनेश्वर सहनी नेपाल से गांजा लाकर अपने घर की छत पर छिपाकर रखे हुए हैं.

सूचना के सत्यापन के लिए सीओ विकास कुमार और पुलिस टीम के साथ घर की घेराबंदी की गई.

छत से भागने लगे दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार, छत पर दो लोग मौजूद थे. पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे.

पुलिस ने धनेश्वर सहनी को मौके से पकड़ लिया, जबकि उसका बेटा कन्हैया सहनी अंधेरे और सटे हुए घरों का फायदा उठाकर फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

सीढ़ी के नीचे मिला गांजा

तलाशी के दौरान पुलिस को सीढ़ी के नीचे रखे एक काले-सफेद रंग के झोले से चार सफेद प्लास्टिक पैकेट मिले.

जांच में इनमें गांजा होने की पुष्टि हुई. बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 4 किलो 70 ग्राम पाया गया. पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है.

पुलिस का दावा- पूछताछ में हुआ खुलासा

थानाध्यक्ष के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार धनेश्वर सहनी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा नेपाल से गांजा लाता था और उसका कुछ हिस्सा किराना दुकान में रखकर बेचा जाता था.

यह दावा पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सामने आया है. इसकी जांच जारी है.

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि बिहार में मादक पदार्थों का भंडारण, खरीद-बिक्री और तस्करी कानूनन अपराध है. ऐसे कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल से रेफर हुआ नवजात, पैसों की कमी बनी बाधा, बच्चा अस्पताल ने मुफ्त इलाज कर बचाई जान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel