[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National केतन अग्रवाल की मौत पर मजाक उड़ाना पड़ा भारी, AIDSA ने डॉ मुस्कान को 5 साल के लिए किया निलंबित

केतन अग्रवाल की मौत पर मजाक उड़ाना पड़ा भारी, AIDSA ने डॉ मुस्कान को 5 साल के लिए किया निलंबित

0
केतन अग्रवाल की मौत पर मजाक उड़ाना पड़ा भारी, AIDSA ने डॉ मुस्कान को 5 साल के लिए किया निलंबित
केतन मौत मामले में पुलिस के साथ आरोपी चेतन और गोल घेरे में डॉ मुस्कान, फोटो-पीटीआई और सोशल मीडिया

Ketan Agrawal Death Case: केतन अग्रवाल की मौत पर मजाक उड़ाना डॉ मुस्कान सोनी को भारी पड़ गया. ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) ने उन्हें संगठन की सभी जिम्मेदारियों और सदस्यता से पांच सालों के लिए निलंबित कर दिया है. एसोसिएशन की ओर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि डॉ मुस्कान सोनी अनुशासनहीनता की दोषी पाई गई हैं. उनके खिलाफ यह कार्रवाई संगठन के संविधान, आचार संहिता और नैतिक मूल्यों के उल्लंघन के आधार पर की गई है.

डॉ मुस्कान सोनी ने केतन अग्रवाल की दर्दनाक मौत के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया था. आरोप है कि इस पोस्ट में उन्होंने केतन की मौत का मजाक उड़ाया था, जिसे एसोसिएशन ने आपत्तिजनक, अपमानजनक और संस्था के नैतिक मूल्यों के खिलाफ माना है. एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल संगठन की गरिमा के विपरीत हैं, बल्कि उसके मूल सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों का भी उल्लंघन करती हैं. इसी आधार पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है.

पांच साल तक प्रभावी रहेगी बर्खास्तगी

निलंबन आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई आदेश जारी होने की तारीख से अगले पांच सालों तक प्रभावी रहेगी. हालांकि, इस बीच परिस्थितियों के आधार पर अगर को सक्षम प्राधिकारी चाहें तो इसमें संशोधन कर सकता है या आदेश को रद्द भी कर सकता है. फिलहाल यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. निलंबन अवधि में डॉ. मुस्कान सोनी संगठन के किसी भी पद या सदस्यता से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी.

सिया ने अपने पास रख लिया था केतन का फोन

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस की जांच जारी है. पुलिस केतन के के मोबाइल फोन की भी पड़ताल कर रही है. पुलिस के अनुसार केतन का मोबाइल फोन कुछ समय तक उनकी मंगेतर सिया गोयल के पास रहा था. बाद में सिया ने यह फोन अग्रवाल परिवार को सौंप दिया. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस दौरान फोन से कोई अहम सबूत मिटाया गया या उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं की गई है.

18 जून को लोहागढ़ किले पर दिया गया था केतन को खाई में धक्का

पुलिस के मुताबिक, 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले पर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी ने चेतन चौधरी ने केतन अग्रवाल को कथित तौर पर एक खाई में धक्का दे दिया था. इस घटना में केतन की मौत हो गई. केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी. घटना के बाद पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. अभियोजन पक्ष ने हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए अदालत को बताया कि जांचकर्ताओं को मोबाइल फोन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच करनी है.

घटनास्थल पर कराया गया सीन रीक्रिएशन

जांच के तहत बुधवार (1 जुलाई) को पुलिस ने आरोपी चेतन चौधरी को घटनास्थल लोहागढ़ किले पर लेकर पहुंची. वहां कथित वारदात के घटनाक्रम को समझने के लिए सीन रीक्रिएशन कराया गया. पुलिस का कहना है कि केतन की कथित हत्या की साजिश में चेतन की भी अहम भूमिका थी. इससे पहले रविवार को पुलिस सिया गोयल को भी घटनास्थल पर ले गई थी. उसकी मौजूदगी में एक डमी को खाई में धक्का देकर पूरे घटनाक्रम को रिक्रिएट किया गया था.

Also Read: पुणे मर्डर : सिया घबराई हुई थी, उसे जबरन कार में बैठाया गया, कैब ड्राइवर का दावा

Previous article सरायकेला: 3 पंचायतों को मिला PCC सड़क और नाली का तोहफा, कीचड़ और जलजमाव की समस्या होगी दूर
Next article किराना दुकान की आड़ में चल रहा था नशा का कारोबार! पुलिस की छापेमारी में 4 किलो से अधिक गांजा के साथ एक गिरफ्तार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel