[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सरायकेला: 3 पंचायतों को मिला PCC सड़क और नाली का तोहफा, कीचड़ और जलजमाव की समस्या होगी दूर

सरायकेला: 3 पंचायतों को मिला PCC सड़क और नाली का तोहफा, कीचड़ और जलजमाव की समस्या होगी दूर

0
सरायकेला: 3 पंचायतों को मिला PCC सड़क और नाली का तोहफा, कीचड़ और जलजमाव की समस्या होगी दूर
शिलान्यास के बाद जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदराऔर अन्य

राजनगर से सुरेंद्र मार्डी की रिपोर्ट

Saraikela Infrastructure Update, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में गांव की विकास को रफ्तार देते हुए सोमवार को तीन बड़ी विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया. जिला परिषद निधि (15वें वित्त आयोग) से करीब 23.86 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन योजनाओं से क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान होगा. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जीप सदस्य मालती देवगम, अमोदिनी महतो और सुलेखा हांसदा ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण और नारियल फोड़कर इन लोक-कल्याणकारी कार्यों का शुभारंभ किया.

इन तीन पंचायतों में पीसीसी सड़क

प्रशासनिक मंजूरी के बाद राजनगर की डुमरडीहा, बीजाडीह और जोनबनी पंचायत में धरातल पर काम शुरू करा दिया गया है. योजनाओं के विवरण के अनुसार डुंगरीसाई टोला में कांडे हो के घर से आशीष बेहरा के घर तक 550 फीट लंबी पीसीसी सड़क बनाई जाएगी. इसके अलावा अर्जुनबिला टोला समोरसाई में चेकडैम से कनाई पुरती के खेत तक 550 फीट लंबी जल निकासी नाली का निर्माण होगा. तो वहीं, अमलातोला गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय से लोबिन महतो के घर तक 300 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा.

Also Read: निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर थम नहीं रहा सांसद-विधायक का झगड़ा, अरूप ने ढुलू को कहा राक्षस

बरसात के कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में पीसीसी सड़क और पक्की नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों की पहली जरूरत हैं. विशेषकर बरसात के दिनों में कच्चे और जर्जर रास्तों के कारण ग्रामीणों, बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने खास तौर पर अर्जुनबिला के समोरसाई का जिक्र करते हुए कहा कि यहां नाली निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है. इससे गांव में जलजमाव की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि जिला परिषद के माध्यम से पूरे जिले में उप स्वास्थ्य केंद्र, बस स्टैंड, डाक बंगला, पंचायत भवन, सड़क और पुलिया जैसी योजनाओं को धरातल पर उतार कर ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर बनाया जा रहा है. इस मौके पर मुख्य रूप से मुखिया निमय सोरेन, पूर्व जीप सदस्य डोबरो देवगम, दीपक महतो, पिंटू राउत, रीना आदित्य, जससेन हो, बागुन हो, कांडे हो सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read: पूर्व विधायक पौलुस सुरिन और नक्सली जेठा कच्छप को हाईकोर्ट से राहत, दोहरे हत्याकांड में बरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel