[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा मधेपुरा के विद्यापुरी मोहल्ले में सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी, डेंगू-हैजा का खतरा बढ़ा

मधेपुरा के विद्यापुरी मोहल्ले में सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी, डेंगू-हैजा का खतरा बढ़ा

0
मधेपुरा के विद्यापुरी मोहल्ले में सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी, डेंगू-हैजा का खतरा बढ़ा
विद्यापुरी मोहल्ले में सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी

मधेपुरा से अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Madhepura News: मधेपुरा शहर के विद्यापुरी मोहल्ले में नाली व्यवस्था की बदहाली अब गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप लेती जा रही है. मोहल्ले की सड़कों और गलियों में नालियों का गंदा पानी बहने से लोगों का जीना दूभर हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से बनी इस समस्या के बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है. गंदगी और जलजमाव के कारण इलाके में डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है.

सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

मोहल्ले की मुख्य सड़क हो या फिर गली-कूचे, हर जगह नालियों का गंदा पानी फैला हुआ है. इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है.

60E9Db34 A977 48E5 Be38 7140Bcc8809B
सड़क पर बह रहा है गंदा पानी

स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर फैले पानी के कारण कई राहगीर फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं.

जाम नालियां बनीं परेशानी की जड़

स्थानीय निवासियों के अनुसार नियमित सफाई नहीं होने के कारण अधिकांश नालियां जाम हो चुकी हैं. नालियों का पानी निकासी नहीं होने की वजह से सड़कों पर फैल रहा है. बारिश होने पर हालात और गंभीर हो जाते हैं और कई दिनों तक जलजमाव की स्थिति बनी रहती है.

Ad8Faed7 33Db 46E4 A6De Ecc08D9D31Fb
मधेपुरा के विद्यापुरी मोहल्ले में सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी, डेंगू-हैजा का खतरा बढ़ा 4

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर परिषद को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया. लोगों को बदबू और गंदगी के बीच जीवन यापन करने को मजबूर होना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन

बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि यदि समय रहते जलनिकासी और सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. गंदे पानी और मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार और हैजा जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है.

शाम होते ही मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे लोगों का घरों के बाहर बैठना मुश्किल हो गया है. कई लोग पहले से ही बुखार और वायरल संक्रमण की शिकायत कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी

Madhepura News: नगर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई अभियान केवल कागजों तक सीमित है. सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते और नालियों की सफाई भी महज औपचारिकता बनकर रह गई है.

मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से नियमित सफाई, नई नालियों के निर्माण, फॉगिंग और दवा छिड़काव की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह पूरे शहर के लिए स्वास्थ्य संकट बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel