[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जमशेदपुर जमशेदपुर : डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र सम्मानित

जमशेदपुर : डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र सम्मानित

0
जमशेदपुर : डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र सम्मानित
कदमा हाई स्कूल में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र सम्मानित

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट 

DBMS Kadma High School : डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल के सभागार कलाकृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में सीबीएसइ कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. 

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला सम्मान 

स्कूल प्रबंधन की ओर से कक्षा 10वीं में 90% से अधिक अंक लाने वाले 15 मेधावी विद्यार्थियों को 35 ग्राम का चांदी का मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया. वहीं, 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 32 विद्यार्थियों को 20 ग्राम के चांदी के सिक्के और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसी तरह कक्षा 12वीं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया. 90% से अधिक अंक हासिल करने वाले चार विद्यार्थियों को 35 ग्राम का चांदी का मेडल और 85% से अधिक अंक लाने वाले पांच विद्यार्थियों को 20 ग्राम का चांदी का सिक्का और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया.

मेधावी छात्रों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह 

इसके अलावा दोनों कक्षाओं में प्रत्येक विषय में सर्वोच्च अंक (सब्जेक्ट टॉपर) प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता का अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरपर्सन (फाइनेंस) डॉ बी चंद्रशेखर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मानित होने वाले ये बच्चे आगे चलकर अपने ज्ञान और मूल्यों के बल पर महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. प्रिंसिपल गुरप्रीत भामरा ने बच्चों को बधाई दी. 

सम्मान समारोह में जुटे अतिथि 

समारोह में स्कूल की प्रेसिडेंट और चेयरपर्सन (प्रशासन) ललिता चंद्रशेखर, अनीता रामकृष्णा, उषा मालिनी, पीएस अरुणा, सुपर्णा राय (सीनियर विभाग), एस शिरीन (जूनियर विभाग) समेत काफी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel