[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद गोह पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई: तीन बाइक पर सवार 4 अपराधी धराए, 3 पिस्टल और 60 गोली बरामद

गोह पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई: तीन बाइक पर सवार 4 अपराधी धराए, 3 पिस्टल और 60 गोली बरामद

0
गोह पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई: तीन बाइक पर सवार 4 अपराधी धराए, 3 पिस्टल और 60 गोली बरामद

​गोह (औरंगाबाद) से मणिकांत पांडे की रिपोर्ट
STF Action Aurangabad : गोह पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन बाइकों पर सवार चार शातिर अपराधियों को धर दबोचा है. पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल और 60 जिंदा कारतूस बरामद किए थे, जिसके बाद अपराधियों की निशानदेही पर छापेमारी कर अन्य हथियार और कारतूस भी जब्त किए गए हैं.​

दामोदरपुर के पास घेराबंदी कर दबोचे गए अपराधी

​जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन बाइक पर सवार चार संदिग्ध युवक पुलिस बल को देखकर रफीगंज की ओर से गोह की तरफ तेजी से भाग रहे हैं. सूचना मिलते ही गोह थाना के सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने कार्रवाई की. ​रफीगंज रोड स्थित दामोदरपुर गांव के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जैसे ही तीनों बाइकें वहां पहुंचीं, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों युवकों को घेरकर पकड़ लिया.

​एसटीएफ कार्रवाई में इनकी हुई गिरफ्तारी

​पुलिस की गिरफ्त में आए चारों युवकों की पहचान गोह थाना क्षेत्र के झारी गांव निवासी ननहक सिंह के पुत्र रोहित कुमार, हसपुरा थाना क्षेत्र के टनकुपी गांव निवासी राम जीवन राम के पुत्र गणेश कुमार, गोह थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी मरहूम नसीरुद्दीन के पुत्र मो. इस्तेखर आलम और प्राणपुर गांव के ही मो. असलम अंसारी के पुत्र सुहैल आलम उर्फ बलीस्टर आलम के रूप में की गई है.

गिरफ्तार अपराधियों के निशादेही पर हो रही छापेमारी

पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि अपराधियों के पास से तीन पिस्टल, 60 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की जा रही तीनों बाइक जब्त की गईं. इसके बाद गिरफ्त में आए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, जहां से कई अन्य पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं.

औरंगाबाद में NH-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

​बड़ी साजिश नाकाम, खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास

​हथियारों के इस बड़े जखीरे के साथ पकड़े गए इन शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी से इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश नाकाम हो गई है. पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में हथियार कहां से लाए गए थे और इनका मुख्य सरगना कौन है. पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है.

खबर अपडेट किया जा सकता है

इसे भी जानें. औरंगाबाद पुलिस केंद्र में आज पासिंग आउट परेड, 412 नव-नियुक्त सिपाही बनेंगे बिहार पुलिस का हिस्सा

Previous article मेगा कोचिंग टर्मिनल, नया रेलवे स्टेशन, नई ट्रेनें समेत बिहार के लिए सौगातों की बरसात, रेल मंत्री का ऐलान
Next article मधेपुरा के विद्यापुरी मोहल्ले में सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी, डेंगू-हैजा का खतरा बढ़ा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel