[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, बिजली सेवा ठप

सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, बिजली सेवा ठप

0
सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, बिजली सेवा ठप
सदर अस्पताल मधेपुरा

Madhepura news: मधेपुरा से अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट:

मधेपुरा सदर अस्पताल में शनिवार सुबह बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग लगने से अस्पताल की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अस्पताल के एक हिस्से से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया. कुछ ही देर में बिजली के तारों में आग फैल गई. सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी. हालांकि बिजली कटने के कारण ओपीडी, पैथोलॉजी, एक्स-रे और अन्य जांच सेवाएं प्रभावित हो गईं. वार्डों में भर्ती मरीजों को भी काफी परेशानी हुई, क्योंकि पंखे, लाइट और अन्य जरूरी उपकरण बंद हो गए.

गर्मी के बीच बिजली ठप होने से मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई मरीजों ने बताया कि जांच और इलाज में भी देरी हुई, क्योंकि मशीनें काम नहीं कर रही थीं.

अस्पताल कर्मियों ने बताया कि बिजली व्यवस्था पहले से जर्जर है और समय-समय पर ऐसी समस्याएं सामने आती रहती हैं. उन्होंने बिजली व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल बिजली व्यवस्था को बहाल करने का काम तेजी से किया जा रहा है.

ALSO READ: कुमारखंड में संदिग्ध हालत में मिली लावारिस कार,जांच में जुटी पुलिस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel