[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल हुआ 6 रुपये सस्ता

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल हुआ 6 रुपये सस्ता

0
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल हुआ 6 रुपये सस्ता
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमत (सांकेतिक तस्वीर)

ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल के दबाव के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए गए हैं. शुक्रवार (22 मई)को सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 6 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (HSD) में 6.80 रुपये की कटौती की. इससे बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है और परिवहन खर्च भी थोड़ा कम होगा.

पाकिस्तान सरकार के नए नोटिफिकेशन के बाद पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपये प्रति लीटर जबकि हाई स्पीड डीजल (HSD) 402.78 रुपये प्रति लीटर लोगों को मिल रही है. ये नई दरें 23 मई से लागू हैं. यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब फ्यूल के दाम घटाए गए हैं. इससे पहले पिछले हफ्ते पेट्रोल-डीजल में 5 रुपये की कटौती की गई थी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी.

हाई-स्पीड डीजल का उपयोग कहां होता है?

पेट्रोल का इस्तेमाल ज्यादातर प्राइवेट गाड़ियों, छोटे वाहनों और दोपहिया वाहनों में होता है, इसलिए इसका सीधा असर मध्यम वर्ग के बजट पर पड़ता है. वहीं हाई-स्पीड डीजल का उपयोग मुख्य रूप से भारी वाहनों और बड़े जनरेटरों में किया जाता है, जिससे परिवहन और उद्योग प्रभावित होते हैं.

पाकिस्तान में अचानक बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

हालांकि अभी पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ कम किए जा रहे हैं, लेकिन हाल के महीनों में भारी बढ़ोतरी भी देखने को मिली है. ईरान पर अमेरिका-इजराइल तनाव के बाद 6 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद 2 अप्रैल को भी पेट्रोल 43% और डीजल 55% तक महंगा करने का ऐलान किया गया था, जिससे आम लोगों पर बड़ा असर पड़ा.

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल तीसरी बार महंगे, जानें नए रेट

हर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा

फरवरी महीने में ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जंग शुरू होने के बाद पाकिस्तान की सरकार ने हर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव करना शुरू कर दिया है. इस दिन लोगों की नजर फ्यूल की कीमत पर टिकी रहती है.

Previous article कृष्ण मुरारी हत्याकांड : 24 घंटे में मिले दो सिर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
Next article सदर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, बिजली सेवा ठप
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel