पुलिस ने कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से लागातार छापेमारी कर रही थी, जिसके बाद सफलता हाथ लगी.

By AWADHESH KUMAR | June 1, 2026 5:44 PM

पहाड़कट्टा

पोठिया थाना की पुलिस ने वर्षो से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित झनटू गुहा पिता रवि गुहा ग्राम माटीगरा तैयबपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कर रही है छापेमारी

पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से लागातार छापेमारी कर रही थी, जिसके बाद सफलता हाथ लगी. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट के आधार पर फरार आरोपित की गिरफ्तारी की गयी है. पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन, एसआई सुजीत कुमार, एसआई जयराम चौधरी शामिल थे.