वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने अपहरण के प्रयास का लगाया आरोप
सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 के पार्षद प्रतिनिधि सह जदयू नेता मकसूद आलम उर्फ अनवर ने कुछ लोगों पर अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है
By ANIMESH KUMAR |
January 23, 2026 11:37 PM
किशनगंज
...
सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 के पार्षद प्रतिनिधि सह जदयू नेता मकसूद आलम उर्फ अनवर ने कुछ लोगों पर अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है. मामले में पीड़ित पार्षद प्रतिनिधि ने शुक्रवार को सदर थाना में आवेदन सौंपा है. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि 22 जनवरी की रात को भी वे मेला में मौजूद थे. मध्यरात्रि एक बजे खगड़ा मेला ग्राउंड में थियेटर के पास कुछ अज्ञात तत्व उपद्रव कर रहे थे. वे उन्हें शांत करने के लिए गए ही थे कि चार पहिया वाहन व बाइक पर सवार कुछ व्यक्ति अचानक वहां पहुंचे. तभी एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए और पार्षद प्रतिनिधि पर हमला कर जबरन बाइक पर बैठा लिया. तभी डॉयल 112 नंबर की पुलिस वाहन वहां से गुजर रही थी. पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में ले लिया. दिए गए आवेदन के अनुसार घटना खगड़ा मेला गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है