KISHANGANJ गलगलिया पुलिस ने काेयला लदे दो ट्रकों को किया जब्त

लगलिया थाना पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए आसाम से आ रहे दो कोयला लदे ट्रकों को जब्त किया है.

By AMIT KR SINHA | April 29, 2026 11:41 AM

गलगलिया (किशनगंज) से विवेक कुमार की रिपोर्ट KISHANGANJ NEWS :

सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गलगलिया थाना पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए आसाम से आ रहे दो कोयला लदे ट्रकों को जब्त किया है.थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नियमित जांच अभियान के दौरान संदिग्ध हालत में गुजर रहे ट्रकों को रोका गया. जांच के दौरान वाहनों पर लदे कोयले से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया. उन्होंने बताया कि वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया हे ओर आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है.