एसएसबी मुख्यालय व समवायों में किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसबी मुख्यालय सहित समस्त समवायों के साथ साथ वाह्य सीमा चौकियों में पौधरोपण किया गया.

By Prabhat Khabar News Desk | June 5, 2024 8:10 PM

ठाकुरगंज. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसबी मुख्यालय सहित समस्त समवायों के साथ साथ वाह्य सीमा चौकियों में पौधरोपण कार्यक्रम तथा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा के द्वारा बटालियन मुख्यालय से पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी, जिसमें समस्त बलकर्मियों द्वारा वाहिनी के शहीद अर्जुन दास वाटिका और मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया तथा शपथ भी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है