5 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा राजद का स्थापना दिवस, तैयारियों में जुटा जिला संगठन

RJD Foundation Day Kishanganj: राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस 5 जुलाई को किशनगंज में धूमधाम से मनाया जाएगा. जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं से इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया.

By Shruti Kumari | June 29, 2026 3:01 PM

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट

RJD Foundation Day Kishanganj: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्थापना दिवस को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जिले में तेज हो गई है. आगामी 5 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह को लेकर सोमवार को जिला राजद कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में बनी आयोजन की रणनीति

बैठक की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अंजार नईमी ने की. उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया.

5 जुलाई को होगा मुख्य समारोह

बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जुलाई (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इंसान स्कूल रोड स्थित जिला राजद कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में जिले के सातों प्रखंडों से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है. नेताओं ने समारोह को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया.

बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व मंत्री हाजी सुब्हान, पूर्व विधायक सह राजद प्रदेश महासचिव मास्टर मुजाहिद आलम, प्रदेश महासचिव मज़हरूल हसन, वरिष्ठ नेता उस्मान गनी, देवेन यादव, नन्हा मुश्ताक, अनूप त्रिपाठी, दानिश इकबाल, शाहिद रब्बानी, ई. फरहान, रेहान अहमद, डॉ. नूर आलम, शगुफ्ता प्रवीण, खुर्शीद आलम, रमेश साह, कैसर आलम, नौशाद कामिल, नजीब मोहम्मद, अयाज़ मुन्ना, फिरदौस आलम, कमरुल होदा, सुबोध यादव, सपन घोष, ई. सुभाष सिंह, नासिर आलम, रईस आलम, अयाज आलम, गुलाम जिलानी, जावेद इकबाल (गामा) सहित बड़ी संख्या में राजद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

और पढ़ें: गोरियाधर रेलवे पुल के पास डायवर्सन ध्वस्त, 12 किलोमीटर अतिरिक्त सफर को मजबूर ग्रामीण