किशनगंज में प्रतिभाओं का महाजुटान, एमजीएम मेडिकल कॉलेज में आज प्रभात खबर ‘प्रतिभा सम्मान’

Prabhat Khabar Pratibha Samman: किशनगंज के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में आज प्रभात खबर 'प्रतिभा सम्मान' कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. रजिस्ट्रेशन के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी है और सम्मान समारोह को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है.

By Shruti Kumari | June 30, 2026 11:22 AM

किशनगंज से राहुल कुमार की रिपोर्ट:

Prabhat Khabar Pratibha Samman: शहर के प्रतिष्ठित माता गुजरी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के ‘चित्रांगण’ सभागार में मंगलवार को प्रभात खबर के ‘प्रतिभा सम्मान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हो रहा है. समारोह को लेकर जिले भर के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

सुबह से रजिस्ट्रेशन के लिए उमड़ी भीड़

कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही मेधावी छात्र-छात्राओं का पहुंचना शुरू हो गया. चित्रांगण सभागार परिसर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तेज गति से चल रही है. अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं.

सम्मान समारोह को लेकर युवाओं में उत्साह

रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर मुख्य सभागार तक विद्यार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली. कार्यक्रम में शामिल होने और सम्मान प्राप्त करने को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है. अभिभावक भी अपने बच्चों की उपलब्धियों के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं.

मेधावियों का होगा सम्मान

प्रभात खबर की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य और करियर के लिए प्रेरित भी किया जाएगा.

और पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा पर गलगलिया में, 550 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार