विशनपुर में सांसद का हुआ अभिनंदन

ग्राम पंचायत कार्यालय बिशनपुर में शुक्रवार को सांसद डॉक्टर जावेद आजाद का ग्रामीणों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया.

By Prabhat Khabar News Desk | July 13, 2024 7:53 PM

कोचाधामन.ग्राम पंचायत कार्यालय बिशनपुर में शुक्रवार को सांसद डॉक्टर जावेद आजाद का ग्रामीणों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. सांसद ने लोगों का आभर प्रकट किया. उन्होंने कहा कि आपके वोट और दुआ की बदौलत पुनः सेवा करने का मुझे अवसर मिला है.मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि क्षेत्र के हर जटिल से जटिल मुद्दो को संसद के पटल पर रखूंगा तथा समस्या का समाधान करूंगा. स्वागत समारोह में व्यापारिक संघ,वार्ड सदस्य संघ,सब्जी विक्रेता संघ, उच्च विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है