वज्रपात से मां-बेटा झुलसे, महिला की हालत गंभीर
वज्रपात से मां-बेटा झुलसे, महिला की हालत गंभीर
By AWADHESH KUMAR |
May 22, 2026 6:36 PM
किशनगंज. टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटियारी पंचायत के नृत्यशाला गांव में शुक्रवार को वज्रपात से मां व बेटा गंभीर रूप से झुलस गये. बताया गया कि मीरा देवी अपने पुत्र संजय कुमार साह के साथ खेत में रखे मक्का को बारिश से बचाने के लिए ढक रहे थे. इसी दौरान वज्रपात से दोनों झुलस गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायल मां-बेटे का प्राथमिक उपचार किया. पुत्र संजय कुमार साह की स्थिति सामान्य होने पर इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि मीरा देवी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 3:10 PM
July 6, 2026 2:50 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:22 PM
July 6, 2026 9:30 AM
July 6, 2026 8:38 AM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:51 PM
July 5, 2026 1:45 PM
