बिंदास नाइट राइडर्स गलगलिया फाइनल मुकाबले में दर्ज की जीत

बिंदास नाइट राइडर्स गलगलिया फाइनल मुकाबले में दर्ज की जीत

By AWADHESH KUMAR | January 28, 2026 12:32 AM

गलगलिया. ठाकुरगंज कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. यह खिताबी मुकाबला बिंदास नाइट राइडर्स गलगलिया व फलक 11 के बीच खेला गया. इसमें बिंदास नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बिंदास नाइट राइडर्स गलगलिया की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 176 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के बल्लेबाज़ों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया. फलक 11 के गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाए रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी फलक 11 की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आयी. नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रा पूरी टीम 136 रन पर ऑल आउट हो गयी. इस तरह बिंदास नाइट राइडर्स गलगलिया ने मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मैच के बाद खिलाड़ियों व दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया व फाइनल तक का सफर तय किया. आयोजकों व कॉलेज प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों व दर्शकों का आभार जताया.यह फाइनल मुकाबला खेल भावना, प्रतिस्पर्धा व रोमांच से भरपूर रहा. जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. टीम के खिलाड़ी मोहम्मद राजा ने बताया कि हमारा, टीम पुणे टूर्नामेंट में बहुत अच्छे प्रदर्शन किया जिस कारण उसे आज फाइनल का मुकाबला में जीत हासिल हुई है.