[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया मानसी जनकल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक

मानसी जनकल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक

0
मानसी जनकल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक
मानसी रेलवे मैदान में आयोजित सहयोग सह जनकल्याण शिविर में आवेदन जमा करते लाभुक.

मानसी (खगड़िया) से सतीश कुमार की रिपोर्ट:

Jan Kalyan Shivir Mansi: प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में मानसी रेलवे मैदान में आयोजित सहयोग सह जनकल्याण शिविर में बुधवार को पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी. शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, जहां संबंधित विभागों के कर्मी लोगों से आवेदन प्राप्त करने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में जुटे रहे.

विभिन्न योजनाओं के लिए जमा हुए आवेदन

शिविर में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए. विभागीय कर्मियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार किए.

सुबह से लगी रही लंबी कतार

शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आधार सुधार, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग, बैंकिंग सेवाओं तथा बिजली विभाग सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े काउंटर लगाए गए हैं. सुबह से ही इन काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं.

एक ही स्थान पर मिल रही सरकारी सेवाएं

अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. शिविर के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती की गई है.

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से दूर-दराज के ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है. साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी आसानी से हो जाता है.

अधिकारियों के अनुसार सहयोग सह जनकल्याण शिविर 17 एवं 18 जून तक जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा.

Whatsapp Image 2026 06 13 At 11.03.52 Am 33
मानसी जनकल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक 3
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel