[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में 1692 करोड़ रुपए से बनेगी नई रेल लाइन, बिजनेस हब बनेगा समस्तीपुर का ये इलाका

बिहार में 1692 करोड़ रुपए से बनेगी नई रेल लाइन, बिजनेस हब बनेगा समस्तीपुर का ये इलाका

0
बिहार में 1692 करोड़ रुपए से बनेगी नई रेल लाइन, बिजनेस हब बनेगा समस्तीपुर का ये इलाका
रेल लाइन (AI फोटो)

Bihar New Rail Line: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. इस बीच समस्तीपुर जिले में नई रेल लाइन बनाई जाएगी. रेलवे की ओर से कर्पूरीग्राम-भगवानपुर वाया ताजपुर-महुआ रेलवे लाइन को मंजूरी दी गई है. इसके निर्माण की जिम्मेदारी समस्तीपुर रेलवे मंडल को दी गई है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से लोगों को बड़ा फायदा मिल सकेगा.

किसानों को हो सकेगा फायदा

बताया जा रहा है कि इस रेल प्रोजेक्ट के पूरा होने से ताजपुर एक बिजनेस हब के रूप में डेवलप हो सकेगा. यह रेलवे लाइन ताजपुर के मोतीपुर स्थित सब्जी मंडी से गुजरेगी. इतना ही नहीं, स्टेशन को मंडी के नजदीक ही रखा जाएगा, जिससे किसानों को बड़ा फायदा हो सकेगा. रेल लाइन बनने के बाद ट्रेन का परिचालन होने से आसानी से वहां से सब्जी पटना समेत अन्य जगहों पर पहुंचाई जा सकेगी.

प्रोजेक्ट पर 1692 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

जानकारी के मुताबिक, इस रेल प्रोजेक्ट पर लगभग 1692 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे. यह राशि समय और जरुरत के अनुसार बढ़ भी सकती है. इलाइट (Elite) कंसल्टेंट रुड़की की 15 सदस्यों की टीम ने 2021 में करीब एक साल में कर्पूरीग्राम से भगवानपुर तक सर्वे का कार्य पूरा किया था. दिन-रात काम करने के बाद सर्वे पूरा हो सका था.

यहां बना जाएगा रोड ओवरब्रिज

नई रेल लाइन को लेकर यह भी बताया गया कि इसमें एक भी रेलवे गुमटी नहीं होगी. बल्कि गुमटी की जगह पर सब-वे बनाए जायेंगे. लगभग 51 जगहों पर सब-वे बनाए जाने की चर्चा है. इसके साथ ही ताजपुर सब्जी मंडी के पास रोड ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा ताकि लोग ताजपुर एनएच 28 को पार कर सके.

इन जगहों पर बनाए जायेंगे स्टेशन

इसके साथ ही 7 बड़े पुल भी प्रस्तावित हैं. इस रेल लाइन में जिन 6 जगहों पर रेलवे स्टेशन बनाए जायेंगे, उनमें ताजपुर, भगवानपुर, सुलतानपुर हक हरिहर, कर्पूरीग्राम, मुकंदपुर और महुआ जलालपुर शामिल है. इसके अलावा हॉल्ट स्टेशन भी बनाए जायेंगे. इस तरह से यह प्रोजेक्ट समस्तीपुर जिले के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है.

Also Read: 30 जून से पहले मिलेगी मनरेगा की राशि, बिहार की जीविका दीदियां बनेंगी लखपति, केंद्र और राज्य सरकार ने दिए ये भी गिफ्ट

Previous article मानसी जनकल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक
Next article पानीपुरी खाने के बाद 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; बेचने वाला गिरफ्तार
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel