[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया घर में घुसकर मारपीट मामले में एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

घर में घुसकर मारपीट मामले में एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

0
घर में घुसकर मारपीट मामले में एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

गोगरी. पौरा थाना क्षेत्र के पौरा गांव में गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. पौरा निवासी कल्लर यादव के पुत्र फतुली यादव ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ पौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया. आवेदन में फतुली यादव ने बताया कि वह चचेरे भाई भगवान यादव के घर पर किसी जरूरी काम से गए थे.

जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास किया

गांव के ही मनोज यादव के पुत्र अभिमन्यु कुमार, अविनाश कुमार, मनोज यादव, आशा देवी, बादल यादव, रूपम कुमारी, ललिता देवी, नीलम देवी, शोभा देवी, सपना कुमारी व स्वाति कुमारी ने लाठी डंडे से लैस होकर गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट करने लगा. जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से भतीजा मृत्युंजय कुमार पर जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

शराबी धराया

बेलदौर. थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बेलदौर गेट के सामने पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार ने गश्ती के दौरान शराबी पीकर हंगामा कर रहे युवक को पकड़ा. बताया जाता है कि बेलदौर वार्ड संख्या 1 निवासी सुशील शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र अमरेन्द्र कुमार को पकड़ा गया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय बेलदौर के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहा था. तभी गश्ती में मौजूद पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार द्वारा अमरेन्द्र कुमार पकड़ कर उत्पाद कोर्ट भेज दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel