[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज तेज रफ्तार का कहर: बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दोनों घायल

तेज रफ्तार का कहर: बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दोनों घायल

0
तेज रफ्तार का कहर: बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दोनों घायल

एनएच-327 के सर्विस रोड पर बाइक व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार घायल हो गया. घायल का प्राथमिक उपचार किया गया. लोगों ने यातायात नियम को शक्ति से पालन कराने की मांग की है.

ठाकुरगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

एनएच-327 के सर्विस रोड पर पावर हाउस के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. हाईवे के पश्चिमी हिस्से में तेज गति से जा रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया.

बाइक चालक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साइकिल सवार सुदर्शन चौहान अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही सुदर्शन चौहान सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए. वहीं बाइक चालक मनीष मलिक भी संतुलन खो बैठा और बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया. दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की.

सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-327 के सर्विस रोड पर अक्सर वाहन तेज गति से गुजरते हैं, इस क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel