[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया नगर पंचायत के हाइस्कूल रोड में चला बुलडोजर

नगर पंचायत के हाइस्कूल रोड में चला बुलडोजर

0
नगर पंचायत के हाइस्कूल रोड में चला बुलडोजर

हाईस्कूल रोड से निबंधन कार्यालय जाने वाली सड़क से करीब एक दर्जन सब्जी मंडी की दुकानें हटायी गयीं.

सड़क जाम की समस्या को लेकर यूथ स्टूडेंट यूनियन ने एक सप्ताह पूर्व सौंपा था ज्ञापन.

छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, व्यापारियों व मरीजों के आवागमन में हो रही थी परेशानी.

विरोध के बावजूद प्रशासन ने दुकानदारों को सड़क खाली कर निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने का निर्देश दिया.

नगर पंचायत के ईओ अतीउर्रहमान ने कहा, अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

सड़क पर सब्जी दुकान लगाने से रोज बनी रहती थी सड़क जाम की समस्या

जोकीहाट. नगर पंचायत जोकीहाट में अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चला. इस दौरान हाईस्कूल रोड से निबंधन कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर करीब एक दर्जन सब्जी मंडी की दुकानों को हटाया गया. नगर पंचायत जोकीहाट के कार्यपालक पदाधिकारी अतीउर्रहमान ने बताया कि नगर पंचायत के व्यस्त सड़कों में से एक सड़क जिस होकर रोज सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षक, व्यापारी, रोगी आवागमन करते हैं सब्जी विक्रेताओं ने सड़क पर सब्जी दुकान लगाकर रोज सड़क जाम कर देता था. इस कारण छात्र छात्राओं को विद्यालय, कोचिंग सेंटर जाने में कठिनाई होती थी. जाम की समस्या को लेकर यूथ स्टूडेंट यूनियन के युवाओं ने हस्ताक्षरित ज्ञापन भी एक सप्ताह पहले दिया था. इस समस्या को लेकर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शकूर, इओ अतिउर्रहमान गंभीर थे.

लगातार जारी रहेगा अतिक्रमण हटाने का सिलसिला

गुरुवार को प्रशासन की टीम, मुख्य पार्षद सहित जोकीहाट पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर अतिक्रमण कारियों को हटाया. हलांकि दुकानदारों ने विरोध किया लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने सभी दुकानदारों को सड़क से हटाकर दुकान लगाने को कहा अन्यथा फिर से कार्रवाई की बात कही. ईओ ने बताया कि नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel