सीमांचल के विकस के लिए महागठबंधन को दें वोट

सीमांचल के विकस के लिए महागठबंधन को दें वोट

By RAJKISHOR K | November 9, 2025 7:28 PM

प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के सहाजा पंचायत के कास्तहावर गांव स्थित मैदान में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राजद प्रत्याशी इशरत परवीन के लिए जनसभा की. अधिक से अधिक वोट करने की लोगों से अपील की. कहा कि हर गरीब लड़की की शादी में 25000 रुपए अपने निजी कोष से देने का ऐलान भी किया. कहा कि किसी भी गरीब लड़की की शादी हो हमसे संपर्क करें लड़की की शादी में 25000 रुपए सहायता के तौर पर देने को हर संभव तैयार हूं. कहा कि सीमांचल के इलाके को विकसित करने के लिए आप लोगों को महागठबंधन की सरकार बनानी होगी, तभी बिहार का विकास संभव है. मोदी- नीतीश की डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है. विधानसभा क्षेत्र कि जनता डबल इंजन की सरकार को सबक सिखायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है