RPF ने 12 वर्षीय नाबालिग को किया रेस्क्यू, पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Katihar News: कटिहार रेलवे स्टेशन पर नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत RPF ने प्लेटफॉर्म पर भटक रहे 12 वर्षीय नाबालिग को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया.

By Pratyush Prashant | July 6, 2026 9:18 AM

कटिहार से रिपोर्ट

Katihar News: कटिहार रेलवे स्टेशन पर चल रहे ‘नन्हे फरिश्ते अभियान’ के दौरान RPF की सतर्कता से एक 12 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. प्लेटफॉर्म पर अकेले और बेसहारा हालत में घूम रहे बच्चे को देखकर RPF टीम को शक हुआ. पूछताछ में जो बात सामने आई, उसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया.

RPF का कहना है कि रेलवे स्टेशनों पर मानव तस्करी और बाल तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के दौरान इस बच्चे को सुरक्षित बचाकर चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया गया.

प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अकेला मिला नाबालिग

RPF कमांडेंट के निर्देश और RPF निरीक्षक के नेतृत्व में कटिहार रेलवे स्टेशन पर ‘नन्हे फरिश्ते अभियान’ के तहत विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था.

कटिहार ईस्ट कार्यालय प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में एलएसआई सारिका कुमारी, कांस्टेबल एस.के. मीना और RPF पोस्ट कटिहार (ईस्ट) के एसआई पी. कुमार प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर निगरानी कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर एक नाबालिग लड़के पर पड़ी, जो बेसहारा अवस्था में अकेले घूम रहा था.

पूछताछ में सामने आई घर छोड़ने की वजह

RPF की पूछताछ में बच्चे ने बताया कि मदरसा बोर्ड में पढ़ाई से जुड़े एक विवाद के कारण वह घर छोड़कर निकल गया था, लेकिन बाद में रास्ता भटक गया और कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंच गया.

बच्चे की बात सुनने के बाद RPF टीम ने उसे तत्काल अपनी सुरक्षा में लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के बाद हटने लगे पोस्टर बैनर.

सभी औपचारिकताओं के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया

रेस्क्यू के बाद एलएसआई सारिका कुमारी नाबालिग को RPF पोस्ट (ईस्ट) लेकर पहुंचीं. वहां निर्धारित प्रक्रिया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं.

इसके बाद उपलब्ध गवाहों की मौजूदगी में बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन कटिहार को सौंप दिया गया, ताकि उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके और आगे नियमानुसार कार्रवाई की जा सके.

Katihar News: मानव तस्करी रोकने में अहम भूमिका निभा रहा ‘नन्हे फरिश्ते अभियान’

रेलवे सुरक्षा बल का ‘नन्हे फरिश्ते अभियान’ उन बच्चों को सुरक्षित बचाने के लिए चलाया जा रहा है, जो रेलवे स्टेशन पर भटके हुए मिलते हैं या मानव तस्करी के खतरे में होते हैं.

इस अभियान के तहत RPF टीम लगातार रेलवे स्टेशनों पर निगरानी रखती है और संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने वाले बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिजनों या संबंधित बाल संरक्षण एजेंसियों तक पहुंचाने का काम करती है. कटिहार स्टेशन पर हुई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है.

Also Read: लाखों खर्च के बाद भी बदहाल घाटशिला, जाम नालियां, सड़कों पर जलजमाव और कचरे के ढेर से लोग परेशान

Also Read: भोजपुर में स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई: नेपाल से घूमकर लौट रहे झारखंड के कपल समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर