दुष्कर्म व अपहरण कांड के दो आरोपित गिरफ्तार

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डंडखोरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

By RAJKISHOR K | June 12, 2026 5:57 PM

कटिहार के डंडखोरा से रिपोर्ट,

अपराध नियंत्रण एवं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डंडखोरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पहली कार्रवाई में दुष्कर्म के एक मामले में नामजद आरोपित प्रदुम कुमार 26 वर्ष, पिता सीता राम महतो, निवासी ग्राम निमाकोल को गिरफ्तार किया गया. वह डंडखोरा थाना कांड संख्या 87/26 में वांछित था. उसकी गिरफ्तारी अमदाबाद थाना पुलिस के सहयोग से ग्राम गोपालपुर से की गयी. आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है. दूसरी कार्रवाई में अपहरण मामले के फरार आरोपित राजेश रविदास (32 वर्ष), पिता विलास रविदास, निवासी महेशपुर पटहारा, थाना डंडखोरा को गिरफ्तार किया गया. वह डंडखोरा थाना कांड संख्या 77/26 में नामजद था.

केवाला दिलारपुर में छापेमारी कर आरोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मनिहारी थाना के सहयोग से ग्राम केवाला दिलारपुर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित अपने-अपने मामलों में काफी समय से फरार चल रहे था. गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया गया है. कहा कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है. कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.