हीट वेब से बचने को धूप से बचने की जरूरत, डॉ तस्कीन

हीट वेब से बचने को धूप से बचने की जरूरत, डॉ तस्कीन

By RAJKISHOR K | April 26, 2025 6:58 PM

बलिया बेलौन तेज धूप व गर्म हवा चलने से लू का प्रकोप बढ़ गया है. लू लगने से किसी की जान भी जा सकती है. इस के बचाव के उपायों का सख्ती से पालन करने की जरूरत है. उक्त बातें कटिहार मेडिकल कॉलेज के प्रो सालमारी निवासी डॉ तस्कीन अहमद रेजा ने कही. जब भी किसी के लू लगे तो उसे ठंडी हवादार जगह में लेटा कर भिंगा कपड़ा से बदन को पोछना जरूरी है. थोड़ी देर में ओआरएस, गुलकोज का घोल देना चाहिए. सबसे अधिक खतरा दोपहर के समय है. मौसमी फल, खीरा, तरबूज का अधिक सेवन करें. खाली पेट घर से बाहर नहीं निकलें. पानी का अधिक सेवन करें. सफर में पानी साथ रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है