रास्ता विवाद को लेकर की गयी फायरिंग

रास्ता विवाद को लेकर की गयी फायरिंग

By RAJKISHOR K | May 21, 2026 7:11 PM

पुलिस ने दोनाली बंदूक, कारतूस किया बरामद

कटिहार. सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दो नाली बंदूक व कारतूस बरामद किया है. इस संदर्भ में सदर एसडीपीओ वन विशाल आनंद ने बताया कि 20 मई को पीड़ित संजय यादव, पिता स्व यमुना यादव, बरमसिया वार्ड नं-12, थाना सहायक निवासी ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि रात्रि करीब 10ः10 बजे वे अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पूर्व से चले आ रहे रास्ता विवाद को लेकर चंदन यादव, पिता लक्ष्मी यादव, 30 वर्ष, एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ गली में आया तथा अपने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से जान मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी. जिसमें वह बाल बाल बच गये. पूर्व से चल रहे जमीन एवं रास्ता विवाद को लेकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया. इस संबंध में नगर (सहायक) कांड संख्या-590/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए घटना में प्रयुक्त एक दोनाली बंदूक, एक कारतूस, 11 खोखा बरामद किया. साथ ही घटना में संलिप्त अभियुक्त की पहचान कर ली गई है. गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.