एसडीपीओ ने कोढ़ा थाना का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Gave many instructions

By Prabhat Khabar News Desk | May 3, 2024 9:45 PM

एसडीपीओ ने कोढ़ा थाना का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

प्रतिनिधि, कोढ़ा

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू ने शुक्रवार को कोढ़ा थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार ने विभिन्न कांडों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौके पर एसडीपीओ ने बताया कि कोढ़ा थाना का निरीक्षण एवं कांडों का समीक्षा की गयी. निरीक्षण एवं कांडों की समीक्षा के दौरान सभी पंजी संतोष जनक पाया गया. जहां कुछ थोड़ी बहुत कमी पायी गयी थानाध्यक्ष एवं पदाधिकारी को उस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने एवं हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने की बात कही गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है