एनएच 31 पथ से अस्पताल तक जाने वाली सड़क का कराया जायेगा निर्माण
नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने जर्जर सड़क का जायजा लिया.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 28, 2024 11:30 PM
कोढ़ा. कोढ़ा नगर पंचायत के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ से कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर स्थिति में है. सड़क की काफी जर्जरता स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने जर्जर सड़क का जायजा लिया. मुख्य पार्षद ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह सड़क काफी जर्जर स्थिति में है. सड़क जर्जर रहने के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. आमलोगों के कठिनाइयों को देखते हुए नगर पंचायत के द्वारा उक्त सड़क का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कार्य योजना तैयार कर लिया गया है. जल्द ही यहां नगर पंचायत से सड़क का निर्माण कराया जायेगा.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:59 PM
July 6, 2026 1:49 PM
July 6, 2026 1:34 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 9:18 AM
July 6, 2026 8:38 AM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 12:38 PM
July 5, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 12:20 PM
