आमलोगों की समस्या का हो त्वरित समाधान सांसद

आमलोगों की समस्या का हो त्वरित समाधान सांसद

By RAJKISHOR K | February 16, 2026 10:02 PM

बारसोई के विभिन्न क्षेत्रों में सांसद ने किया दौरा – कई जगहों पर हाई मास्ट टावर लाइट का किया उद्घाटन कटिहार सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को बारसोई प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र का दौरा किया. साथ ही स्थानीय ग्रामीण से मिलकर स्थानीय समस्याओं से भी अवगत हुए. इस दौरान सांसद ने बारसोई में विद्युत विभाग के कई पदाधिकारी के साथ बैठक भी की. साथ ही क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं और जनता को हो रही परेशानी से सांसद ने अवगत कराते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को जनता की समस्या के त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया. इसके अलावा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और भी दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की. सांसद ने रघुनाथपुर चौक, ग्वालटोली ईदगाह खेल मैदान, इमादपुर हाट, बिघोर हाट, बसलगांव के कोटरा और रंगामटीया में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत हाई मास्ट टावर लाइट का उद्घाटन किया. सांसद ने सुधानी और तेलता रेलवे स्टेशन से राधिकापुर-सिलिगुड़ी डीएमयू ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान सांसद तारिक अनवर ने कहा कि जनता की समस्या को दूर करना और क्षेत्र के विकास को रफ्तार देना ही हमारे लिए पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि बारसोई प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों की समस्याओं को भी सुना है. साथ ही कई जगहों पर हाई मस्त टावर लाइट का भी उद्घाटन किया. जबकि सुधानी-तेलता स्टेशन पर जनता की मांग थी कि राधिकापुर-सिलिगुड़ी डीएमयू ट्रैन का ठहराव हो इस मांग को भी पूरा किया गया है और इसी के तहत सुधानी-तेलता स्टेशन पर राधिकापुर-सिलिगुड़ी डीएमयू ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया हैं. उन्होंने कहा कि आगे जनता की और भी जो मांगे है उसे जल्द पूरा किया जायेगा. मौके पर कटिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, शहनवाज खान, नगीना यादव, सउद मुखिया, ई तनवीर शम्सी, हबीब, फैजान अहमद सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवि मौजूद रहे.