एनसीपी (एसपी) का 26वां स्थापना दिवस मना

एनसीपी (एसपी) का 26वां स्थापना दिवस मना

By RAJKISHOR K | June 11, 2025 6:51 PM

कटिहार एनसीपी (एसपी) का 26वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया. प्राणपुर विधानसभा कार्यालय में केक काट कर 26वां स्थापना दिवस मनाते हुए पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को बधाई दिया. प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी मौजूद रहे. प्रदेश अध्यक्ष कादरी ने कहा कि शरद पवार के नेतृत्व में पूरे देश में राष्ट्रवादी विचार का विस्तार हुआ है. शरद पवार देश के गरीब शोषित वंचित समाज का मजबूत आवाज हैं. पार्टी की मजबूती और शरद पवार के विचारों को जन जन तक पहुंचाना हमलोगों का लक्ष्य है. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के नेतृत्व का लाभ हमलोगों को मिल रहा है. अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित पार्टी नेता और कार्यकर्ता से विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा करते हुए पार्टी को और मजबूत करने के निर्देश दिया. जिला कार्यकारी अध्यक्ष महबूब आलम, तसनीम आलम, वहीद असगर, ताजिम आलम, बख्तियार आलम, फिरोज आलम थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है