प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर डाला प्रकाश

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर डाला प्रकाश

By RAJKISHOR K | February 14, 2026 7:33 PM

कटिहार कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को जल जीवन हरियाली को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ टीएन तारक रहे. यह आयोजन बिहार सरकार की पर्यावरण संरक्षण पहल के उद्देश्यों के अनुरूप किया. लक्ष्य संरक्षण, पौधरोपण तथा पर्यावरण संतुलन को सुढृढ करना है. डॉ टीएन तारक ने जल संकट की गंभीरता, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला. विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जल संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं. समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करें. इस अवसर पर छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टरों की प्रस्तुति दी. पोस्टरों के माध्यम से जल बचाओ, पौधा लगाओ, प्लास्टिक मुक्त वातावरण तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गये. छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय रही. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक उपायों पर भी चर्चा की गयी. महाविद्यालय प्रशासन ने ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. पर्यावरण संरक्षण को लेकर बनाये गये पेंटिंग का चयन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ रंजना कुमारी, मीडिया प्रभारी डॉ अरविंद प्रसाद, डॉ धर्मवीर कुमार, डॉ जयंत कुमार समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.