पूर्व केन्द्रीय मंत्री बरारी में कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक

पूर्व केन्द्रीय मंत्री बरारी में कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक

By RAJKISHOR K | February 22, 2026 6:54 PM

बरारी बरारी विधानसभा के तीनों प्रखंडों बरारी, समेली, कुरसेला में कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान चलाया है. पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पूर्व अध्यक्ष मध्य-प्रदेश कांग्रेस की उपस्थिति में सोमवार दिन के दस बजे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से संगठनात्मक बात कर मजबूती प्रदान किया जायेगा. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा स्तरीय बैठक सुधा विवाह भवन डुमर में किया जायेगा. कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की.