आपदा प्रबंधन में अपर समाहर्ता बने फिरोज अख्तर, बारसोई के लोगों में भारी हर्ष

ADM Disaster Management: बारसोई के पूर्व एसडीओ फिरोज अख्तर को कटिहार का अपर समाहर्ता सह आपदा प्रबंधन पदाधिकारी बनाया गया है. उनके इस नए पदस्थापन से पूरे अनुमंडल क्षेत्र के जनप्रतितिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

By Divyanshu Prashant | July 3, 2026 10:59 AM

कटिहार के बलिया बेलौन से तबस्सुम यजदानी की रिपोर्ट

ADM Disaster Management: कटिहार जिले के प्रशासनिक हलके से एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. बारसोई अनुमंडल के पूर्व एसडीओ (SDO) फिरोज अख्तर को प्रोन्नति देते हुए कटिहार का नया अपर समाहर्ता (ADM) सह जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. उनके इस नए पदस्थापन की सूचना मिलते ही बारसोई अनुमंडल क्षेत्र के आम नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है. प्रशासनिक स्तर पर अपनी अनूठी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले फिरोज अख्तर के इस पद को संभालने से जिले में आपदा प्रबंधन के कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

बारसोई में किए थे कई सराहनीय कार्य, जनता आज भी करती है याद

  • विवादों का कुशल निपटारा: वर्ष 2015 से 2018 तक बारसोई में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के पद पर रहते हुए उन्होंने कई जटिल और विवादित स्थानीय मुद्दों का बेहद कुशलता से निपटारा किया था.
  • सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा: उनके कार्यकाल के दौरान बारसोई अनुमंडल स्तर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की एक नई परंपरा शुरू हुई थी, जिसने स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच दिया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर ADM तक का सफर

समयावधि (वर्ष)धारित प्रशासनिक पद (Designation)
वर्ष 2009 से 2010बारसोई के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO)
वर्ष 2010 से 2014कटिहार जिला पदाधिकारी (DM) के ओएसडी (OSD)
वर्ष 2015 से 2018बारसोई के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO)
वर्ष 2022कटिहार के अपर समाहर्ता (ADM) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी
वर्ष 2026कटिहार के अपर समाहर्ता (ADM) सह जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी

ADM Disaster Management: जिले के विकास और जनता को लाभ मिलने की उम्मीद

फिरोज अख्तर की इस नई तैनाती पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके आने से बाढ़ और अन्य आपदाओं से घिरे रहने वाले कटिहार जिले को बड़ी राहत मिलेगी.

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हाजी मरगुबूल हक, गोलाम आमीर, मुखिया संघ के अध्यक्ष मेराज आलम और वरिष्ठ अधिवक्ता रागिब शजर सहित कई प्रबुद्ध नागरिकों ने संयुक्त रूप से कहा कि फिरोज अख्तर जमीनी हकीकत और कटिहार की भौगोलिक स्थिति को बहुत अच्छी तरह समझते हैं. उनके इस पद पर आने से सीधे तौर पर जिले की आम जनता लाभान्वित होगी.

बधाई देने वाले मुख्य लोगों में एकबाल हुसैन, सत्यनारायण यादव, अफरोज आलम, अरब आलम, विष्णु अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, विजय भगत, मारूफ अहसन, असरार अहमद और नाहीद आलम आदि शामिल हैं. सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनका यह कार्यकाल भी पिछले कार्यकालों की तरह ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी साबित होगा.

कटिहार की ख़बरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करें !

पटना: ”बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा”. बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.