अग्निशमन विभाग ने विभिन्न होटल एवं हॉस्पिटल का किया निरीक्षण
अग्निशमन विभाग की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं अस्पतालों का निरीक्षण कर अस्पताल प्रबंधक एवं होटल संचालक को आवश्यक निर्देश दिया
– संचालक व प्रबंधन को दिए आवश्यक निर्देश
कटिहारअग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं अस्पतालों का निरीक्षण कर अस्पताल प्रबंधक एवं होटल संचालक को आवश्यक निर्देश दिया. बताते चले की बीते दिन पूर्व मुंबई के एक होटल तथा मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में आग लगी की घटना से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई. उक्त घटना से सबक लेते हुए मुख्यालय ने जिला अनुमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी को जिले में संचालित होटल, अस्पताल, शैक्षणिक संस्था सहित अन्य प्रतिष्ठान एवं व्यवसायिक स्थल का निरीक्षण कर अग्निशमन उपकरण की जांच करने का निर्देश जारी किया. उक्त आदेश के आलोक में कटिहार अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संगीता भारती के नेतृत्व में अग्निशमन पदाधिकारी व कर्मियों ने अनुमंडल के विभिन्न होटल एवं हॉस्पिटल का निरीक्षण किया.
