एफसीएम थेरेपी इनिशिएटिव शुरू, एनीमिया मुक्त की दिशा बिहार
एफसीएम थेरेपी इनिशिएटिव शुरू, एनीमिया मुक्त की दिशा बिहार
By RAJKISHOR K |
March 26, 2026 7:51 PM
कटिहार बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में एनीमिया से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एफसीएम थेरेपी इनिशिएटिव का शुभारंभ शुक्रवार से किया गया. इसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के द्वारा ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशी नगर पटना में किया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य में विशेषकर महिलाओं और बच्चों में एनीमिया की समस्या को तेजी से कम करना है. जिला स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम डा किसलय कुमार ने बताया की एफसीएम थेरेपी के माध्यम से गंभीर एनीमिया के मरीजों को एक ही डोज में प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे मरीजों को शीघ्र लाभ मिल सकेगा. इस योजना से मातृ स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा आयरन की कमी को सुरक्षित एवं तेज़ी से पूरा किया जा सकेगा. यह पहल एनीमिया मुक्त बिहार की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगी.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:59 PM
July 6, 2026 1:49 PM
July 6, 2026 1:34 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 9:18 AM
July 6, 2026 8:38 AM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 12:38 PM
July 5, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 12:20 PM
